बालोतरा। मोदी सरकार 2.0 के ऐतिहासिक एवं सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर जून माह में एक माह तक जन जागरण अभियान के तहत भाजयुमों राजस्थान प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 1 जून से 7 जून तक प्रदेश के सभी स्थानों पर फेसकवर, सैनिटाइजर व दो गज दूरी के जन जागरण अभियान के तहत बालोतरा द्वारा शहर में कार्यक्रम आयोजित किया गयाद्ध नगर अध्यक्ष राजेंद्र सालेचा ने बताया कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी के निर्देशानुसार आज शहर के हनमन्त भवन के आगे प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत व जिला अध्यक्ष सोहनसिंह भायल के नेतृत्व में दो गज दूरी का संदेश देने के लिए मानव श्रंखला बनाकर जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया। ततपश्चात विभिन्न दुकानदारों चाय स्टॉल सब्जी व फ्रूट के ठेलो पर मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिला मंत्री मालाराम बावरी ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने वही कोरोना से बचाव के लिए मास्क सेनेटाइजर व सोशियल डिस्टेसिंग की जानकारी आमजन देने की बात कही। प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत ने कार्यकर्ताओं से जिले के सभी मण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर उपसभापति प्रतिनिधि नेनाराम सुंदेशा, आई टी सेल जिला सहसंयोजक महेंद्र लखारा, नगर उपाध्यक्ष राजेशपुरी, उपाध्यक्ष रमेश प्रजापत, हितेश पटेल, महेंद्र सिंह गोलिया, महामंत्री मुकेश सेठिया, जिला मंत्री कृष्णा बौराणा, पार्षद कांतिलाल घांची, हनुमान घांची, हीरालाल गोयल, महावीर माली, लक्ष्मण गहलोत, भीमाराम देवासी, चेनाराम माली, नरपत सिंह उमरलाई, पूरन प्रकाश गुप्ता, पारस भाटी, चेलाराम घांची सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार जिलाध्यक्ष सोहनसिंह भायल ने जताया।
6/trending/recent
